नमस्कार,!
वर्ष 2015 में स्थापित आईआईएम नागपुर, भारतीय प्रबंध संस्थानों की नई पीढ़ी का एक सशक्त प्रतिनिधि है। आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में अवसर असीम हैं। ऐसे में हमने “फुर्ती (Agility)” को अपने छात्रों और सभी हितधारकों के भविष्य को आकार देने का प्रमुख आधार बनाया है।
देश के आईआईएम परिवार के नए सदस्यों में से एक होने के नाते, हमारे पास एक बड़ा अवसर है। हमारा नया होना ही हमें कुछ नया करने की आज़ादी देता है। आईआईएम ब्रांड की मजबूत विरासत के साथ आधुनिक दौर की सोच और कार्यशैली को जोड़ना हमारा उद्देश्य हैं। हम केवल अच्छे प्रबंधक तैयार करना नहीं चाहते, बल्कि भविष्य के लिए ऐसा नेतृत्व विकसित करना है, जो बदलते व्यावसायिक माहौल के साथ स्वयं को जल्दी ढाल सकें।
आज का व्यवसायिक माहौल लगातार बदल रहा है। भू-राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं।सामाजिक और आर्थिक चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र इनसे डरें नहीं। वे इन चुनौतियों को अवसर के रूप में देखें। वे नए और रचनात्मक समाधान खोजें। हमारा लक्ष्य केवल कठिन परिस्थितियों में टिके रहना नहीं, बल्कि उनमें आगे बढ़ना है।
इसी सोच के साथ, हमारे पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धतियाँ समस्या-समाधान, वैकल्पिक सोच और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने पर केंद्रित हैं। हम समस्या-समाधान की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। हम छात्रों को जिम्मेदारी लेना सिखाते हैं। हम उन्हें तकनीक का सही उपयोग करना सिखाते हैं। ताकि वे आज की अर्थव्यवस्था की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सकें।
हम चाहते है की हमारे छात्र व्यवसाय की पारंपरिक सीमाओं को चुनौती दे और नवाचार को बढ़ावा दें। ईसके लिए उत्कृष्ट संकाय सदस्यों का होना आवश्यक हैं। हमारे अध्यापक अनुभवी तो हैं ही, लेकिन इनका उद्योग से गहरा जुड़ाव है। यह सभी वास्तविक व्यावसायिक मुद्दों पर छात्रों का मार्गदर्शन करते हैं। हमें विश्वास है कि यह संकाय हमारे छात्रों को इस VUCA (अनिश्चित, जटिल और तेजी से बदलती) दुनिया में स्वयं को ढालने में सक्षम बनाएगा।
इस पूरी यात्रा में हमारी विविध और अनुभवी शासी परिषद की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मजबूत व्यावसायिक और अकादमिक नेटवर्क से युक्त यह परिषद हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की दिशा में सही मार्गदर्शन प्रदान करती है।
मैं आप सभी के सहयोग और शुभकामनाओं की अपेक्षा करता हूँ। आइए, हम मिलकर अपनी दृष्टि को साकार करें। आइए, हम मिलकर भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करें।
सादर धन्यवाद!
सी. पी. गुरनानी
सह-संस्थापक एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष, AionOS
अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स
आईआईएम नागपुर
