Vision & Mission

Vision & Mission

दृष्टि एवं ध्येय

हमारी दृष्टि (Vision)

हम क्या बनना चाहते हैं? विश्व का एक अग्रणी प्रबंधन संस्थान जो अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, शोध और उद्योग सहभागिता के माध्यम से प्रबंधन प्रणालियों, नीतियों और सुशासन में अपना योगदान दे।

हमारा ध्येय (Mission)

शिक्षा और व्यवहार से जुड़ा शोध  

हमारे शोध और शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित न होकर व्यवहारिक दुनिया से जुड़े हों, हमारी शैक्षणिक गतिविधियाँ उद्योग, समाज, छात्रों और शिक्षकों और सभी के लिए उपयोगी और प्रभावी हों, यही हमारा उद्देश्य है।

इसी आधार पर हमारा मिशन तीन मुख्य स्तंभों पर टिका है:

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना
  • उपयोगी और प्रभावशाली शोध को बढ़ावा देना
  • उद्योग के साथ मजबूत और व्यावहारिक सहभागिता

हमारी पहचान (Our Identity)

हमें किस रूप में जाना जाएगा? हम एक ऐसे संस्थान के रूप में पहचाने जाएंगे जो:

  • सक्षम और जिम्मेदार प्रबंधकों तथा नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करता है
  • ज्ञान को लगातार व्यवहार में लाकर नया ज्ञान विकसित करता है
  • उद्योग के साथ मिलकर वास्तविक समस्याओं के समाधान पर काम करता है

हमारे मूल मूल्य (Core Values)

हम किन बातों में विश्वास करते हैं?

  • सोच और काम दोनों में उत्कृष्टता को महत्व देना
  • समाज के लिए उपयोगी और सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देना
  • ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदारी पर आधारित नेतृत्व को प्रोत्साहित करना
  • नवाचार, उद्यमशील सोच और निरंतर सीखने की संस्कृति विकसित करना
  • निष्पक्ष, पारदर्शी और कुशल कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना