उम्मीद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Womens-day
Home/ समाचार/उम्मीद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

उम्मीद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजनमार्च 9, 2020

Womens-day

उम्मीद ने, उपाय एनजीओ से जुड़ी युवतियों के लिए, माहवारी और इस दौरान स्वच्छता पालन पर एक ज्ञान सत्र का आयोजन कर महिला दिवस मनाया।
सत्र की शुरुआत माहवारी के वैज्ञानिक कारणों की चर्चा से हुई। इसके बाद इस दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता का पालन करने के लिए लिए जाने कदमों पर प्रकाश डाला गया। इस सत्र में 35 से अधिक छात्रों का सक्रिय सहभाग रहा। तत्पश्चात जलपान का कार्यक्रम हुआ। 7 मार्च को आयोजित इस सत्र का उद्देश्य युवतियों को माहवारी के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों की जानकारी देना, और अपनी सेहत के प्रति सजग होकर खुद का ख्याल रखने के लिए प्रेरित करना था।

9 मार्च को भा. प्र. सं. नागपुर समुदाय की महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत यूएन वुमेन की कार्यकारी निदेशक का संदेश देते हुए विडियो से की गयी। इसके बाद संस्था के पुरुषों ने अपने अनुभव साझा कर महिलाओं के प्रति अपनी कृतज्ञता दर्शाई। संकाय सदस्यों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसके बाद शुभकामना पत्र और गुलाब के फूलों के उपहार सभी महिलाओं को दिये गए। सत्र का अंत महिलाओं के प्रति आदरभाव बनाने और उन्हे सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने हमारे जीवन का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग रहने वाली महिलाओं की प्रति आभार प्रदर्शन किया।